पालिका ने की शौचालय की दुगुनी राशि

शौचालय की धनराशि दोगुनी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली का वार्डवासियों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:43 PM (IST)
पालिका ने की शौचालय की दुगुनी राशि
पालिका ने की शौचालय की दुगुनी राशि

जागरण संवाददाता, किच्छा: शौचालय की धनराशि दोगुनी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली का सभासद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कहा कि जनता के लिए यह किसी ऐतिहासक कार्य से कम नहीं है।

नगर पालिका शौचालय के लिए 5500 रुपये का भुगतान करती थी। अब इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया। सभासद वार्ड नंबर छह सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में वार्ड नंबर छह व 17 के लोगों ने नगर पालिका पहुंच कर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को बुके भेंट कर स्वागत किया। कहा कि इस निर्णय से गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उनके घर में जल्द शौचालय का सपना पूरा हो पाएगा। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी, संजय सक्सेना, अनोखी देवी, भगवान देवी, अजय पाठक, सीमा, विनोद सब्बरवाल, फजील खान, महेंद्र ठाकुर, गजनी, अयोध्या देवी, नत्थू लाल सागर, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी