मतदान कराने का बताया तरीका, नियमों की जानकारी भी दी

जागरण संवाद सूत्र पंतनगर तीसरे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए गांधी हाल में स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
मतदान कराने का बताया तरीका, नियमों की जानकारी भी दी
मतदान कराने का बताया तरीका, नियमों की जानकारी भी दी

जागरण संवाद सूत्र, पंतनगर : तीसरे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए गांधी हाल में सोमवार को सितारगंज के 1309 मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। सभी को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण हिमांशु जोशी एवं सह प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अफसरों व कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य पादर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील है, इसलिए अपने कार्यों में पूर्ण दक्षता हासिल करें। मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

पीठासीन अधिकारियों को चुनाव डायरी के अध्ययन की जानकारी दी। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान केंद्रों में धूम्रपान, मोबाइल फोन व कैमरा प्रतिबंधित है। केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा-144 प्रभावी रहेगी। मतदान स्थल के आसपास मेगाफोन एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए सफेद, ग्राम प्रधान पद के लिए हरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए नीला व सदस्य जिला पंचायत पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा। मतदान के दौरान द्विव्यांग, असहाय व वृद्ध व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान करनी है। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी