आपदा से अब तक डेढ़ अरब का नुकसान

रुद्रपुर में अतिवृष्टि से यूएस नगर में अब तक डेढ़ अरब से अधिक की संपत्ति और फसल का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:22 AM (IST)
आपदा से अब तक डेढ़ अरब का नुकसान
आपदा से अब तक डेढ़ अरब का नुकसान

जासं, रुद्रपुर: अतिवृष्टि से यूएस नगर में अब तक डेढ़ अरब से अधिक की संपत्ति और फसल का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा फसल को नुकसान हुआ है। 44830 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान, उड़द, लाही जैसी फसल बर्बाद हो गई है। प्रशासन की ओर से अभी भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जिले में रविवार व सोमवार की रात तक इतनी बारिश हुई कि यूएस नगर जलमग्न हो गया। रुद्रपुर व खटीमा में ज्यादा नुकसान हुआ है। फसल के बाद लघु सिचाई व नगर निगम को ज्यादा नुकसान हुआ है। कई लोगों के मकान ढह गए तो दुकानों व कंपनियों में पानी घुसने से उद्यमियों व व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सिडकुल की करीब सभी कंपनियों में पानी घुस गया था। हालातों को देखकर अरबों के नुकसान का अनुमान हैै। कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार तक एक अरब 51 करोड़ 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

------------

विभाग कार्यों की संख्या आंकलित धनराशि लाख पशुपालन: 15357 छोटे पशु, 40 बड़े पशु मरे,

दो चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त 43.33 ऊर्जा छह 309.62 लोनिवि 113 1583 उद्यान विभाग 4 105.60 कृषि नौ 9778.76 जल संस्थान 5 3.75 गन्ना विकास विभाग 4 76.80 उद्योग 1 5.00 चिकित्सा 2 11.00 लघु सिचाई 98 580.57 नगर निगम 1 652.94 शिक्षा विभाग 35 152.73 ग्रामीण निर्माण विभाग सात 23.71 मंडी परिषद 5 192.05 पंचायतीराज 45 110.60 राजकीय ईकाई 167 1491.28 ------------------------

अब तक 3448 को दिए गए सहायता राशि के चेक

जासं, रुद्रपुर: यूएस नगर में आपदा से प्रभावितों में 3448 लोगों को अहेतुक चेक दिए गए हैं। इसमें बाजपुर में 455, गदरपुर में 769, रुद्रपुर में 1200, किच्छा के 885, सितारगंज में 10, नानकमत्ता में 40 व खटीमा में 89 लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी