जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

काशीपुर में विहिप बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर शंखनाद कर बाजार में मिष्ठान वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:57 PM (IST)
जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर
जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

जागरण संवाददाता, काशीपुर : विहिप, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर शंखनाद कर बाजार में मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान आतिशबाजी व जय श्रीराम के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।

बुधवार को विहिप, धर्मयात्रा महासंघ, बजरंग दल, श्री राम जन्मभूमि निर्माण संघर्ष समिति आदि संगठनों ने महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में सभी प्रतिष्ठानों पर श्रीराम ध्वज पताका लगाई। इस दौरान विश्व हिदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव परनामी ने कहा कि वर्षों के अथक प्रयासों के प्रतिफल के रूप में राम मंदिर मिला है। श्री राम जन्म भूमि संघर्ष समिति काशीपुर में अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट केके अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम मंदिर निर्माण को लेकर कई युद्ध लड़े गए। अयोध्या मुहिम के साक्षी रहे और रामरथ यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले आकाश गर्ग ने कहा कि करोड़ों हिदुओं की आस्था का मंदिर बनने जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरविदर सिंह चंडोक ने कहा कि पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इस मौके पर जिला संपर्क प्रमुख अरुण शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख सोनू प्रजापति, विहिप प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जगदीश राणा, धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री केके अग्रवाल, विहिप के जिला सह-मीडिया प्रभारी भगीरथ शर्मा, राजू, प्रशांत पंडित, राहुल, अश्विनी शर्मा, आकाश कांबोज, बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली, विपिन अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद थे।

..........

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कार सेवकों को किया सम्मानित

भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने इसे एतिहासिक पल बताया। इस दौरान उन्होंने अपने घर आयोजित एक कार्यक्रम में अयोध्या मंदिर से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार सेवक पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, विमल महेश्वरी, अजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल एवं चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

.......

जनजीवन उत्थान समिति ने जलाए 101 दीप

जनजीवन उत्थान समिति ने अपने कार्यालय में 101 दीप जलाकर रोशनी की। साथ ही मिष्ठान का वितरण भी किया गया। समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रामजन्म भूमि पर करोड़ों भारतीयों की आस्था है। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्रा, भास्कर त्यागी, संजीव कुमार, अमृत सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रमोद ठाकुर, देवांग मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं प्रजापति महासभा काशीपुर ने प्रत्येक घर में दीप जलाने का संकल्प लिया और स्टॉल लगाकर निश्शुल्क दीप वितरित किया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष राजेश कुमार गोला, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश चंद्र प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज प्रजापति, अंकुल गोला, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद गंधार अग्रवाल, गुरविदर सिंह चंडोक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी