गुरु के जयकारों से गूंजा सितारगंज का वातावरण

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकला। इस दौरान सितारगंज का वातावरण गुरु की महिमा से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:12 AM (IST)
गुरु के जयकारों से गूंजा सितारगंज का वातावरण
गुरु के जयकारों से गूंजा सितारगंज का वातावरण

जागरण संवाददाता, सितारगंज : गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकला। इस दौरान गुरु के जयकारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। करतार पुर गुरुद्वारे के मॉडल के झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

गुरुद्वारा सिंह सभा में अरदास के बाद नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ शुरू हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के साथ गुरुनानक स्कूल, आरके माटा स्कूल व जयपुृरिया स्कूल के बच्चे झांकियों के साथ चल रहे थे। उनके आगे महिलाओं को हुजूम कार सेवा कर मार्ग साफ कर रहा था। मुख्य चौराहे से होकर नगर कीर्तन अमरिया चौराहे, बिज्टी चौराहे, एमपी चौक होता हुआ गुरूद्वारा सिंह सभा पहुंचा। छह घंटे के नगर भ्रमण में जगह-जगह पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के साथ चल रहे ग्रंथियों के जत्थे गुरुवाणी का गान करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लगे खाद्य व्यजंनों के स्टाल पर लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान दलबीर सिंह बल, सरदार जगदीश सिंह लालपुर, सुखबीर सिंह बेदी, अजीत सिंह जोशन, आत्मा सिंह, सुखविदर सिंह, कुलदीप सिंह, रनवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, पाल सिंह, कुलवंत सिंह अटवाल, साहब सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू माटा, कुलवंत कौर, कुलदीप कौर, जसवीर कौर, गुरमीत कौर, प्रकाश कौर, दलबीर कौर, परमजीत कौर, चरनजीत कौर, हरजीत कौर, दर्शन कौर, कुलविदर कौर, नरेंद्र कौर, राजिदंर कौर, मंजीत कौर, हरजिदर कौर, अमरजीत कौर आदि शामिल थे।

---

सुरक्षा के साए में चला नगर कीर्तन नगर कीर्तन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की कमान प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट व एसएसआई मदन मोहन जोशी ने संभाल रखी थी। बेहतर व्यवस्था के लिए गुरू सिंह सभा ने दोनो अधिकारियों को सरोपा देकर सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी