शादी समारोह में अस्पताल कर्मी पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार

शादी समारोह में कविनगर निवासी एक निजी अस्पताल कर्मी पर फायर करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपित काशीपुर क्षेत्र में एंबुलेंस का संचालन करता है। दोनों के बीच करीब दो माह पहले एक निजी अस्पताल परिसर से वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते आरोपित ने फायर झोंक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:02 PM (IST)
शादी समारोह में अस्पताल कर्मी पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार
शादी समारोह में अस्पताल कर्मी पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जासं, काशीपुर : शादी समारोह में कविनगर निवासी एक निजी अस्पताल कर्मी पर फायर करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपित काशीपुर क्षेत्र में एंबुलेंस का संचालन करता है। दोनों के बीच करीब दो माह पहले एक निजी अस्पताल परिसर से वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते आरोपित ने फायर झोंक दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा कर बताया कि शिकायतकर्ता प्रियांक शर्मा कविनगर काशीपुर निवासी एक निजी अस्पताल के टीपीए डिपार्टमेंट में कार्यरत है। जबकि आरोपित मुदित शर्मा निवासी कटोराताल काशीपुर क्षेत्र में तीन एंबुलेंस का संचालन कराता है। दोनों बीते दिन जसपुर खुर्द के रुद्राक्ष गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। जहां पर डीजे पर डांस करने के दौरान आपस में उलझ गए। इसी दौरान मुदित ने अवैध पिस्टल से प्रियांश पर फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि दो महीना पहले मुदित और प्रियांश के बीच अस्पताल परिसर से वाहन हटाने को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान अस्पताल प्रबंधक ने समझौता करवा दिया था। जिसके करीब 15 से 20 दिन बाद बरेली में एक शादी समारोह के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में प्रियांश की तहरीर पर आरोपित मुदित शर्मा को एक अदद अवैध पिस्टल, तीन जिदा कारतूस और एक 32 बोर का खोखा के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी की बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

जासं, काशीपुर : कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिदा कारतूस बरामद किया गया है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी एसआइ ओमप्रकाश ने बताया कि बीते दिन पुलिस टीम ने चेकिग अभियान के तहत स्कार्ट फार्म से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपितों ने अपना नाम मलखान सैनी, शुभम निवासी कुमाऊं कालोनी कचनाल गाजी बताया।

chat bot
आपका साथी