इंदिरा गांधी खेल मैदान में अस्थाई बस स्टेशन की कवायद

किच्छा में रोडवेज बस स्टेशन पर शॉपिग कांप्लेक्स के साथ ही पार्किंग की तैयारी भी नए बस टर्मिनल के साथ ही शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 06:36 PM (IST)
इंदिरा गांधी खेल मैदान में अस्थाई बस स्टेशन की कवायद
इंदिरा गांधी खेल मैदान में अस्थाई बस स्टेशन की कवायद

जागरण संवाददाता, किच्छा : रोडवेज बस स्टेशन पर शॉपिग कांप्लेक्स के साथ ही पार्किंग की तैयारी भी नए बस टर्मिनल के साथ ही शुरू होगा। इसके लिए अस्थाई रूप से बसों का संचालन करने के लिए इंदिरा गांधी खेल मैदान को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। विधायक राजेश शुक्ला के साथ ऊधमसिंह नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

किच्छा में अत्याधुनिक बस टर्मिनल के साथ ही पुराने रोडवेज बस परिसर में शॉपिग कांप्लेक्स का निर्माण साथ ही होगा। शापिग कांप्लेक्स में बनने वाली दुकानों का आवंटन भी क्षेत्रीय लोगों को किया जाएगा। शॉपिग कांप्लेक्स निर्माण साथ ही प्रारंभ करने के लिए बसों के संचालन के लिए इंदिरा गांधी खेल मैदान में अस्थाई रूप से व्यवस्था की तैयारी के चलते विधायक राजेश शुक्ला ने ऊधमसिंह नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एचसी कांडपाल ने इंदिरा गांधी खेल मैदान का निरीक्षण किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा नगर में व्यापार के लिए कांप्लेक्स से किच्छा का व्यवसाय बढ़ने के साथ ही पार्किंग की लंबे समय से चली आ रही समस्या का भी समाधान होगा। इसके साथ ही कांप्लेक्स निर्माण से स्वरोजगार के नए अवसर किच्छा की जनता को मिलेंगे। कांप्लेक्स में बनने वाली दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ ही जाएगी। इसके लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा के साथ ही रोडवेज के अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधायक शुक्ला ने किच्छा के विकास के साथ ही व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और भी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी