तहसीलदार ने व्यापारियों को जूस पिलाकर समाप्त कराया धरना

रुद्रपुर में दुकानों के निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारियों को तहसीलदार ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:55 PM (IST)
तहसीलदार ने व्यापारियों को जूस पिलाकर समाप्त कराया धरना
तहसीलदार ने व्यापारियों को जूस पिलाकर समाप्त कराया धरना

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दुकानों के निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारियों को तहसीलदार ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शिशु मंदिर रोड के सामने तीन दुकानों के निर्माण को लेकर दुकान स्वामी चंद्रकांता पत्नी वीरेंद्र मुंजाल, सुमन बाला पत्नी इंद्रजीत, शमीमा परवीन पत्नी जरीफ के स्वजन व्यापारियों के साथ मंगलवार से बेमियादी धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि दुकानों की रजिस्ट्री नियम के तहत कराई गई है। इसके बावजूद नगर पालिका ने निर्माण पर रोक लगा दी है। पालिकाध्यक्ष ने कहा था कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर रोक लगाई गई थी। बुधवार को तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट राजस्व कर्मियों के साथ धरना स्थल पहुंचे तो व्यापारियों ने कहा कि जब तक निर्माण का आदेश नहीं होगा, तब तक धरना चलता चलेगा। तहसीलदार ने निर्माण पर लगी आपत्ति को राजस्व कर्मियों की जांच में निरस्त कर दी। निर्माण पर तहसील प्रशासन की कोई रोक नहीं होगी। तहसीलदार धरने पर बैठे दो सभासदों व तीन व्यापारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया। व्यापारियों ने दुकान का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी हरि चरण सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर कार्य शुरू किया गया है। इस पर पालिका को कोई आपत्ति नहीं है। धरना देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लवली हुड़िया विनोद फौगाट, आर पी सिंह संदीप चावला, राहुल अनेजा, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, संजीव झाम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी