तीजोत्सव में नृत्य की धूम, मुस्कान बनीं तीज क्वीन

बाजपुर में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में एक पैलेस में आयोजित तीजोत्सव 2021 में महिलाओं ने नृत्य का धमाल मचाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 12:46 AM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 12:46 AM (IST)
तीजोत्सव में नृत्य की धूम, मुस्कान बनीं तीज क्वीन
तीजोत्सव में नृत्य की धूम, मुस्कान बनीं तीज क्वीन

संवाद सहयोगी, बाजपुर : भारत विकास परिषद के तत्वावधान में एक पैलेस में आयोजित तीजोत्सव 2021 में महिलाओं ने एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। शुभारंभ ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर रंजीत कौर काहलो, जीजीआइसी की प्रधानाचार्य इंदिरा पांडे, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति रस्तोगी, यूट्यूबर शालिनी जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में मुस्कान जिदल विजेता व मयूरी सिगला उपविजेता रही। डांस में हेमा, आयुषी, आस्था क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, राखी थाल सज्जा में पूजा जिदल ने प्रथम व आस्था ने द्वितीय व मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी अव्वल रहीं। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद बाजपुर शाखा की महिला संयोजिका पूनम सिगल, प्रांतीय सह संयोजिका श्रीमती महक जैन, चंचल चौधरी, सीमा गोयल, क्षमा जैन, अपूर्वा गर्ग, चारू मित्तल, सविता शर्मा, भावना जोशी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष धीरज जैन, सचिव राजेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, कुलदीप चौधरी, मंजू जोशी, गुरमीत निज्जर, संजीव बंसल आदि थे।

संवाद सूत्र, गदरपुर: यूथ कांग्रेस के 62 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण किया। सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने यूथ कांग्रेस का झंडा ध्वजारोहण कर मिष्ठान्न वितरण किया। कहा कि यूथ कांग्रेस , कांग्रेस पार्टी की नर्सरी के रूप में भी जानी जाती है। बड़े-बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता यूथ कांग्रेस से होकर आगे बढ़े है। प्रदेश महासचिव मोहनीश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में जिस समय सत्ता पक्ष के लोग अपने आपको होम आइसोलेट किए थे, उस वक्त यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करने में जुटे थे। इस मौके नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा सभासद अमरजीत सिंह विर्क, साहिल गुंबर, पारस गुंबर, राघव सिंह, राशिद अली, जीशान पाशा, साबिर पाशा, सुनव्वर अली सलमानी, फरमान अली, मोहित, साबिर, शाहरुख, सावेद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी