संवरेगी द्रोण सागर तीर्थ स्थल की सूरत

काशीपुर में द्रोण सागर तीर्थ स्थल अब जल्द ही चमकने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:52 PM (IST)
संवरेगी द्रोण सागर तीर्थ स्थल की सूरत
संवरेगी द्रोण सागर तीर्थ स्थल की सूरत

जागरण संवाददाता, काशीपुर : द्रोण सागर तीर्थ स्थल अब जल्द ही चमकने वाला है। रविवार सुबह काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की इकाई माíनंग वाकर क्लब टी-20 के सदस्यों ने नगर निगम उपायुक्त और स्थानीय पार्षद के साथ परिसर का निरीक्षण कर समस्याओं पर चर्चा की और उनके निराकरण पर जोर दिया।

इस समय द्रोण सागर तीर्थ स्थल साफ-सफाई के मामले में पिछड़ा हुआ है। कूड़ा करकट यहां की बड़ी समस्या है। असामाजिक तत्व यहां की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में द्रोण सागर का नियंत्रण प्रशासन के पास आ गया है। रविवार सुबह नगर निगम उपायुक्त आलोक उनियाल, निगम पार्षद मनोज जग्गा और माíनंग वाकर क्लब के सदस्यों ने द्रोण सागर परिसर का मुआयना किया। इस दौरान पार्षद की ओर से बताया गया कि सघन सफाई अभियान चलाकर परिसर को साफ कराया जाएगा। इसका रखरखाव भी बेहतर ढंग से होगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, एसपी गुप्ता, योगेंद्र जिदल, चक्रेश जैन, राकेश गुप्ता, मनोहर लाल, सफाई इंस्पेक्टर विकास चौधरी, जितेंद्र देवांतक, सफाई सुपरवाइजर सुमित सौदा आदि मौजूद रहे।

बहादरपुर बौद्ध मठ पर अशोक स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। बौद्ध मठ के मठाधीश महानायक महाथेरा ने मठ पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्यटकों के दर्शन के लिए मठ प्रांगण में 50 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ के अलावा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए तालाब भी बनाया जाएगा। साथ ही चहारदीवारी व पार्क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होंगे। बौद्ध मठ पर मई माह में प्रस्तावित बौद्ध भिक्षु विश्व सम्मेलन को कोरोना वैश्विक महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है। बौद्ध भिक्षु विश्व सम्मेलन अब वर्ष 2022 में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, सचिन बिश्नोई, बलिराम छेत्री, हरफूल सिंह, जसवंत सिंह, उदय राज सिंह, चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी