मौत पर जाकर रुकती है नशे की लत

संवाद सहयोगी, खटीमा : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाते हुए बच्चों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 04:52 PM (IST)
मौत पर जाकर रुकती है नशे की लत
मौत पर जाकर रुकती है नशे की लत

संवाद सहयोगी, खटीमा : कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाते हुए बच्चों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया। साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर भी सजग किया गया।

नोजगे पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन एवं यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि नशा सभी तरह की बुराइयों की जड़ है। इससे मनुष्य का न सिर्फ नैतिक पतन होता है। बल्कि शारीरिक व आर्थिक नुकसान भी होता है। कहा सभ्य समाज में नशे को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। नशे की राह आखिरकार मौत पर जाकर थमती है। वहीं कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं व असुविधा से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों से सभी को यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने को भी कहा। इस मौके पर प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, प्रशासक वीरेंद्र सिंह, आरपी पंत, एचसी पंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी