प्रलोभन से रहें दूर, मतदान करें जरूर

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले भर में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:26 PM (IST)
प्रलोभन से रहें दूर, मतदान करें जरूर
प्रलोभन से रहें दूर, मतदान करें जरूर

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले भर में 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट, विकास भवन, स्टेडियम, स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में अधिकारियों से लेकर सभी वर्ग के लोगों ने बिना प्रलोभन व मतदान की गरिमा बनाए रखते हुए मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान कहीं स्कूली छात्रों ने रैली निकाली तो कहीं खेल प्रतियोगिताएं हुई। सबसे अधिक उम्र व पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़ने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा लोकतंत्र में हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आइडी अवश्य बनवाएं। विधायक राजकुमार ठुकराल कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी चंद्रिका विश्वास, देवांश कुमार, धु्रव चावला सहित अन्य के नए मतदाता बनने पर ई-ईपीआइसी मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप कार्ड दिया गया। इसके अलावा बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल आदि मौजूद थे। इसके अलावा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम, कोतवाली में शपथ दिलाई। एएनझा राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने छात्रों को शपथ दिलाई। इस मौके पर गिरीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह ने नगर आयुक्त रिकू नेगी के साथ कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त सरताज, राम सिंह, कपूर सिंह मौजूद रहे। पंत विवि, ब्लाक, सीईओ, बीईओ दफ्तर में मतदाता दिवस मनाया गया।

chat bot
आपका साथी