श्री गुरु अर्जुन देव ने धर्म पर अडिग रहकर दी समाज को दिशा

बाजपुर में श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के भोग के बाद सेवादारेा ने छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:53 PM (IST)
श्री गुरु अर्जुन देव ने धर्म पर अडिग रहकर दी समाज को दिशा
श्री गुरु अर्जुन देव ने धर्म पर अडिग रहकर दी समाज को दिशा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के भोग के बाद सेवादारों ने छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। गुरु का लंगर बरताया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। मीठे पानी के शरबत का सेवन कर राहगीरों व वाहन चालकों ने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत महसूस की। सेवादारों ने लोगों की खूब सेवा की।

श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर मंगलवार को आयोजित समागम में कीर्तन करते हुए भाई दर्शन सिंह के रागी जत्थे द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहीदों के सरताज कहे जाने वाले श्री गुरु अर्जुन देव महाराज ने जोर-जुल्म के खिलाफ खड़े होकर शहादत दी। तत्कालीन मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें बेइंतहा यातनाएं दी थीं, लेकिन उन्होंने अपने सिक्खी स्वरूप को कायम रखने व धर्म पर अडिग रहकर समाज को दिशा देने का काम किया। वहीं लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमार्ग पर गुरुद्वारा साहिब के सामने आदि जगहों पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में खालसा ग्रुप आदि ने भाई राजेंद्र सिंह द्वारा अरदास किए जाने के बाद शरबत वितरण की शुरुआत की गई। सेवादारों ने राहगीरों व वाहन चालकों को रोक-रोक कर शरबत का सेवन करवाया। इस मौके पर प्रबंध कमेटी के महासचिव अवतार सिंह सैनी, जसवंत सिंह, अमरीक सिंह, जसविदर सिंह जस्सी, सुखविदर सिंह सुक्खी, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रियांशु मैनी, सोनू गिल, जसनदीप सिंह, लक्की सिंह, सुखमनदीप सिंह, सिमलजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी