दामाद को ससुरालियों ने पीटा

सुनपहर गांव में पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद ससुरालियों ने अपने दामाद को घर में घुसकर उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:17 PM (IST)
दामाद को ससुरालियों ने पीटा
दामाद को ससुरालियों ने पीटा

जागरण टीम, खटीमा/काशीपुर : सुनपहर गांव में पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद ससुरालियों ने अपने दामाद को घर में घुसकर उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।

सुनपहर गांव के अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सितारगंज उकरौली नईबस्ती गांव से में हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। 21 जनवरी की रात लगभग नौ बजे रात में पहचान पत्र बनाए जाने को लेकर उसका पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। पत्नी ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दे दी। आरोप है कि इस पर रात में ही ससुराली दो वाहनों में सवार होकर अपने अन्य साथियों को लेकर उसके घर आ धमके। इसके बाद उन्होंने लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी व पुत्री को भी ले गए। आरोपितों ने झूठी रिपोर्ट पुलिस से भी कर दी है। उसने आरोपितों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने जांच की बात कही है।

विवाहिता के गायब होने पर जताई अनहोनी की आशंका

जासं, काशीपुर : एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुत्रवधु को एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने पुत्रवधु को बेचे जाने की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदी की गुहार लगाई है। गढ्डा कालोनी निवासी एक महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपने पुत्र का विवाह जनपद मेरठ के हस्तिनापुर निवासी एक युवती से बीती 24 नवम्बर 2017 किया था। इस बीच उसकी पुत्रवधु का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अनैतिक संबंध हो गया। जब उसने पुत्रवधु के परिवार से इस बावत शिकायत की तो उन्होंने भी पुत्रवधु का पक्ष लिया तथा उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि बीती 19 दिसंबर 2020 की रात युवक घर में घुस आया तथा पुत्रवधु को व सोने-चांदी के आभूषण, चार हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी