तीन महीने में फुंक गए छह ट्रांसफार्मर

काशीपुर में ओवरलोडिग के चलते नगर में बीते तीन महीने के दौरान छह से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:23 PM (IST)
तीन महीने में फुंक गए छह ट्रांसफार्मर
तीन महीने में फुंक गए छह ट्रांसफार्मर

जासं, काशीपुर : ओवरलोडिग के चलते नगर में बीते तीन महीने के दौरान छह से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक गए। ऐसे में जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली चोरी के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। विभाग बिजली चोरी पर लगाम नहीं लगा पा रहा है।

बिजली चोरी करना जुर्म है और ऐसा करने वाले के खिलाफ आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसके बाद भी बिजली चोरी नहीं रुक पा रही है। गर्मी शुरू होने के बाद बीते तीन महीने के दौरान नगर में ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला शुरू तेज हो गया। तीन महीने में छह से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक गए। यह विभागीय आंकड़ा है। हकीकत में इससे कहीं ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने का सबसे बड़ा कारण ओवरलोडिग को माना जा रहा है। ओवरलोडिग से लोकल फाल्ट, लो वोल्टेज सहित तमाम समस्याएं होती हैं। इन सबकी बड़ी वजह बिजली चोरी को माना जा रहा है।

ऊर्जा निगम सूत्रों का कहना है कि नगर में भारी संख्या में छोटे व बड़े उद्योग हैं। कुछ ऐसे उद्योग भी हैं, जिनमें चोरी से बिजली का उपयोग किया जाता है। अब तक विजिलेंस की टीम कई बार उद्योगों की ओर से की जा रही बिजली चोरी पकड़ चुकी है। हालांकि लोकल स्तर पर उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई के मामले कम ही सामने आए हैं। बिजली चोरों के खिलाफ विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है और लगातार कार्रवाई होती है। इसके बाद भी बिजली चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके चलते ओवरलोडिग से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा कब मिलेगा यह सवाल सिर्फ सवाल बनकर रह गया है।

=========

:::::: वर्जन

हमारा प्रयास रहता है कि ट्रांसफार्मर न फुंके। इसके बाद भी कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है। बीते तीन महीने के दौरान छह ट्रांसफार्मर फुंक गए थे, जिन्हें समय रहते ठीक कराकर बिजली सप्लाई सुचारू की गई।

-जगपाल सिंह, एसडीओ

chat bot
आपका साथी