साहब! बीमार कर रहा मेरे घर के सामने अधबना नाला

बाजपुर में एक ग्रामीण ने लगाई गुहार। कहा मेरे घर के सामने अधबना नाला पड़ा हुआ है और इसमें जमा गां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:27 PM (IST)
साहब! बीमार कर रहा मेरे घर के सामने अधबना नाला
साहब! बीमार कर रहा मेरे घर के सामने अधबना नाला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : साहब! मेरे घर के सामने अधबना नाला पड़ा हुआ है और इसमें जमा गांवभर से एकत्र हुआ गंदा पानी बीमार कर रहा है। जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुका हूं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित कर समस्या समाधान का अनुरोध किया है।

ग्राम महेशपुरा निवासी मेहंदी हसन पुत्र मो.जान ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि गांव के मध्य से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के नजदीक उसका आवास है। आरोप है कि पूरे गांव में दोनों मार्ग की साइड में नाला निर्माण हो चुका है, लेकिन उसके घर के पास नाली का नर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते गांवभर से एकत्र लोगों के घरों का गंदा पानी उसके आवास के सामने जमा हो रहा है। नाली निर्माण न होने की वजह से गंदगी फैल रही है जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। इतना ही नहीं उसका परिवार दुर्गंधयुक्त वातावरण में रहने को मजबूर हो रहे हैं और स्वजनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। यह गंदगी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की धच्जियां उड़ाती नजर आ रही है। मेहंदी के अनुसार वह लगातार स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थक चुका है, लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। वह समझ नहीं पा रहा है कि उसके साथ इस तरह की भेदभाव पूर्ण रवैया क्यों अपनाया जा रहा है। पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी