रोडवेज में एक बजे के बाद पसरा सन्नाटा

रुद्रपुर में लाकडाउन के चलते यात्री सुबह ही अपने गंतव्य को रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:33 PM (IST)
रोडवेज में एक बजे के बाद पसरा सन्नाटा
रोडवेज में एक बजे के बाद पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : लाकडाउन के चलते यात्री सुबह ही अपने गंतव्य को रवाना हुए। सर्वाधिक टनकपुर के लिए सवारियां निकली। दोपहर तक परिसर में सन्नाटा फैल गया। सवारी न होने के चलते बसों को पार्किंग में खड़ा कर दिया गया।

रुद्रपुर बस टर्मिनल में कुल 95 अनुबंधित व परिवहन निगम की बसें संचालित हैं। रोजाना सवारियों की बात करें तो पांच से छह हजार लोग सफर करते हैं। रविवार को लाकडाउन के चलते सिर्फ 44 बसों का संचालन किया गया। इसमें सबसे अधिक सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक टनकपुर के लिए सवारियां निकली। टनकपुर 20 बसों को रवाना किया गया। इसके अलावा बरेली के लिए छह बस, हल्द्वानी के लिए चार बसों से दो-तीन चक्कर लगाए गए। दिल्ली, हरिद्वार के लिए चार बसें भेजी गई। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि करीब छह से सात सौ यात्रियों ने सफर किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क, सैनिटाजर की व्यवस्था की गई है। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए थ्री सीटर पर दो एवं टू सीटर पर एक सवारी बैठाया गया। पालिकाध्यक्ष कोली ने शहर किया सेनिटाइज

जासं, किच्छा : नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने नगर को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइज कराया। पालिका कर्मियों के साथ पालिकाध्यक्ष ने पूरा सहयोग करते हुए विषम परिस्थितियों में नगर पालिका कर्मियों को सहयोग के लिए प्रेरित किया।

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते रविवार को सरकार द्वारा क‌र्फ्यू घोषित किए जाने के बाद बाजार बंद रहा। छुटपुट गलियों में कुछ दुकानें खुली रहीं। आवश्यक सेवाओं को इस दौरान छूट दी गई थी, जिसके चलते मेडिकल, डेयरी व अन्य आवश्यक सेवाओं की दुकाने लोगों की सुविधा के लिए खुली रही। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने इस दौरान नगर पालिका की टीम के साथ पूरे शहर को सैनिटाइज कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी