सिख समाज ने निकाला नगर कीर्तन

वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM (IST)
सिख समाज ने निकाला नगर कीर्तन
सिख समाज ने निकाला नगर कीर्तन

संसू, दिनेशपुर/रुद्रपुर : वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली। इसी के साथ गुरुद्वारा श्री माता साहिब कौर में तीन दिवसीय धाíमक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

शनिवार को गदरपुर के गांव केसरपुर से गुरुद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह, गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह ने अरदास के बाद नगर कीर्तन शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा के आगे पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकियां सजी थीं। गतका पार्टी के कलाकार भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में हेमकुंड साहिब, अमृतसर साहिब, हरमंदिर साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के आगे पंच प्यारे एक गाड़ी पर सवार थे। शोभायात्रा के बीच में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। नगर कीर्तन धौलपुर महेशपुर आनंद खेड़ा दुर्गापुर होते हुए देर शाम गुरुद्वारा माता साहिब कौर में समाप्त हुई। शोभायात्रा प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही निकाली गई। कार्यक्रम में डा. कुलवंत सिंह विर्क, भगवान सिंह, हरपाल सिंह, हजारा सिंह, डाक्टर बलबन सिंह, भजन सिंह, गुरमुख सिंह, हरजीत सिंह, जोगिदर सिंह शामिल थे। भक्ति जीव को विनम्र बनाती है : आचार्य

जासं, रुद्रपुर : श्री वैष्णवी शक्ति पीठ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य संतोष ने कहा कि मनुष्य की बुद्धि परमात्मा में लग जाए यही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। भक्ति जीव को विनम्र बनाती है, जीव के अंदर के ताप को समाप्त करती है। जिस जीव पर ईश्वर की कृपा हो जाती है। उस जीव पर सब कृपा करने लग जाते हैं।

आदर्श कालोनी स्थित श्री वैष्णवी शक्ति पीठ परिसर में कथा के दौरान आचार्य संतोष ने कहा कि हिरण्य कश्यप के अत्याचारों से व्यथित होकर भगवान ने भक्त प्रह्लाद को दर्शन दिए। पिता हिरण्य कश्यप उसे भगवान विष्णु की भक्ति करने से रोकते हैं। भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकी बनाई गई। इस अवसर पर मां हंसेश्वरी देवी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्याम खुराना, राजीव ग्रोवर, राजेश आनंद, अशोक, सतनाम सिंह, जगदीश अरोरा, अंशु अरोरा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी