कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी

बाजपुर में संसद में पारित तीन कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:38 PM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : संसद में पारित तीन कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी है। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर करवाए गए। किसानों को इस मामले में जागरूक किया गया।

सोमवार को कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में ग्राम मडैया हट्टू, बन्नाखेड़ा सानी, संतोषपुर आदि ग्रामों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बाजवा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों का गुलाम बनाने पर तुली हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर काले कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति से भी किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की गुहार लगाई जा रही है। उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 30 अक्टूबर तक प्रदेश के प्रत्येक गांव से हस्ताक्षर करवाने के साथ ही किसानों को नए कानूनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया जाना है। इस मौके पर पूरन सिंह, जगीर सिंह, हरिचंद, रामचंद्र, कृष्ण सिंह, लच्छू सिंह, रामकुवार सिंह, जागन सिंह, लखविदर सिंह, धर्मवीर सिंह, हरपाल सिंह, रामस्वरूप सिंह, रमेश, विनोद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी