खटीमा में सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्रीराम

खटीमा में आदर्श रामलीला कमेटी चटिया फार्म के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:07 AM (IST)
खटीमा में सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्रीराम
खटीमा में सीता संग परिणय सूत्र में बंधे श्रीराम

संवाद सहयोगी, खटीमा : आदर्श रामलीला कमेटी चटिया फार्म के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन से यहां माहौल राममय बना है। मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। वहीं कुटरी लीला मंचन का भी विधिवत शुभारंभ हो गया।

चटिया फार्म स्कूल परिसर में चल रही रामलीला के तीसरे दिन राजा जनक के दरबार में पहुंचे देश-विदेश के राजा शिव धनुष तोड़ने में विफल रहे। अंत में श्रीराम धनुष तोड़ देते हैं। इसकी ध्वनि सुनकर क्रोधित परशुराम जनक दरबार में पहुंचते हैं। उनका लक्ष्मण से तीक्ष्ण संवाद होता है। बाद में सीता संग भगवान श्रीराम का विवाह होता है। श्रीराम के किरदार में विनय जोशी निर्मल ने अपने भावपूर्ण अभिनय व गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा परशुराम के पात्र गिरीश जोशी, लक्ष्मण के पात्र हर्षित भट्ट, सीता के पात्र सोनू, दशरथ के पात्र नवीन जोशी, जनक के पात्र नीरज जोशी ने भी अपने अभिनय से दशकों का मन मोह लिया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी, भाजपा नेता नवीन बोरा, विक्रम बुंगला, प्रधान वीरेंद्र रावत, सुधीर वर्मा, हरिशंकर पांडे, मथुरादत्त, पंडि़त जगदीश जोशी, गिरीश पांडे, होशियार सिंह आदि मौजूद थे। इधर, आदर्श रामलीला कमेटी कुटरी, नदन्ना, पचौरिया के तत्वावधान में लीला मंचन का शुभारंभ डा. प्रेम सिंह खड़ायत, डा. विवेक अग्रवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवीन सिंह पिंटू, ग्राम प्रधान माया जोशी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर देव बहादुर चंद, त्रिलोचन भट्ट, पूरन चंद्र जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, भरत सिंह, लालमणि जोशी, पंकज मेहता, भूपाल चंद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी