वनकर्मियों को देख खेत में डाल दी अवैध लकड़ी से भरी पिकअप

महामारी के बुरे दौर में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आये दिन जंगलों से वन संपदा के अवैध दोहन के मामले सामने आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:23 PM (IST)
वनकर्मियों को देख खेत में डाल दी अवैध लकड़ी से भरी पिकअप
वनकर्मियों को देख खेत में डाल दी अवैध लकड़ी से भरी पिकअप

संवाद सहयोगी, खटीमा : महामारी के बुरे दौर में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आये दिन जंगलों से वन संपदा के अवैध दोहन के मामले सामने आ रहे हैं। वन विभाग ने सोमवार की रात एक पिकअप से 22 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। आरोपित चालक ने वन कर्मियों को देखते ही अपने वाहन को सड़क के किनारे खेत में डाल दिया। जिसमें चालक को चोटे भी आई है।

खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल के निर्देशन में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी वन कर्मियों की टीम के साथ मंगलवार को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पहेनिया-सैजना रोड पर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से खैर की लकड़ी लाई जा रही है। इस पर वन कर्मियों ने वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी सामने से एक वाहन आता दिखाई दिया। वन कर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो उसने तेजी गति से वाहन को भगा दिया। पीछा करने पर कुछ दूरी पर जाकर चालक ने वाहन को पाच फिट नीचे खेत में डाल दिया। जिसमें चालक इस्लामनगर निवासी मीराज घायल हो गया। आनन-फानन में वन कर्मियों ने घायल चालक को नागरिक अस्पताल भर्ती कराया।

इसके बाद पिकअप वाहन संख्या यूपी 30 ए 8236 की तलाशी लेने पर उसमें 22 क्विंटल खैर प्रजाति की लकड़ी लदी मिली। इस पर वन कर्मियों ने वाहन व लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर मनराल ने बताया कि वाहन को सीज कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा लकड़ी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी