रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

रुद्रपुर में अतिथि रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने का दूसरा आरोपित गिरफतार।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM (IST)
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : अटरिया रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और लूट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपित मोहित मिश्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य नामजदों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं जांच में लूट की पुष्टि न होने पर लूट की धारा हटा दी गई है।

आदर्श कालोनी निवासी पप्पू प्रजापति की अटरिया रोड स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। रेस्टोरेंट के बाहर रखा चाउमीन, मोमो के काउंटर को पलटकर सड़क पर फेंक दिया। आरोप था कि काउंटर में रखे दो लाख रुपये और लैपटाप लूटकर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा, परवेश शर्मा, कौशल शर्मा, पवन शर्मा, प्रातेश शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित मिश्रा समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित भाजपा नेता राधेश शर्मा के पुत्र पवन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।

थानाध्यक्ष केजी मठपाल ने बताया कि फरार चल रहा दूसरा आरोपित मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

..

राधेश के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले लोग

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अतिथि रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के मामले में नामजद भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा के खिलाफ प्रजापति महासभा के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर महामंत्री को पार्टी से निष्कासित की मांग की।

प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ शनिवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 11 जनवरी की रात आदर्श कालोनी निवासी पप्पू प्रजापति के अटरिया रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में भाजपा नेता राधेश शर्मा और उसके परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है,मगर भाजपा नेता की अभी तक गिरफ्तारी हुई है और न हीं उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। कहा कि जल्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर मामले से अवगत कराएगा। जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देने वालों में प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, पप्पू प्रजापति, पवन, राम बहादुर, धर्मपाल, पूनम सरोज, कमलेश, कविता, ललिता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी