गदरपुर में संत सुभाष बापू का किच्छा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

गदरपुर/किच्छा में उत्तरांचल महिला पंजाबी महासभा की अध्यक्ष ने नगर आगमन पर संत सुभाष बापू महाराज का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:03 AM (IST)
गदरपुर में संत सुभाष बापू का किच्छा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
गदरपुर में संत सुभाष बापू का किच्छा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

जागरण टीम, गदरपुर/किच्छा : उत्तरांचल महिला पंजाबी महासभा की अध्यक्ष ने नगर आगमन पर संत सुभाष बापू महाराज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बापू महाराज को मानने वाले श्रद्धालु सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं। इधर, किच्छा में संविदा कर्मचारी संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

महामंडलेश्वर अंतरराष्ट्रीय संत श्री सुभाष बापू महाराज सहारनपुर के नगर आगमन पर कांग्रेस इंटरनेट मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा ने ओम बापू मंदिर में उनका स्वागत किया। बापू महाराज की ओर से नगर में कई सामाजिक कार्य कराए गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान मुश्किल की घड़ी में गरीबों को राशन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर हरबंस लाल कालड़ा, सागर अनेजा, किशन नारायण, अजय गंभीर, सुनील छाबड़ा, अशोक अनेजा, हंसराज कुमार, राजकुमार कुमार, विनोद मुरादिया, राजकुमार अनेजा मौजूद थे। संविदा कर्मचारी संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम का स्वागत

प्रेम भट्ट के उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया है। प्रेम भट्ट ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ कर कर्मचारी हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। कर्मियों को किसी प्रकार से परेशान नहीं होने देंगे। एसडीओ कार्यालय किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान एसडीओ संजय कुमार, जेई लालपुर भुवन चंद्र उप्रेती, जेई किच्छा उमेश सिंह राना, जेई पंतनगर प्रदीप खाती, संजय कुमार,नरेश कुमार, मोहन, जीवन, दिनेश चंद्र ध्यानी, जसवंत सिंह, मदन प्यारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी