रुद्रपुर के दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया में चयन

रुद्रपुर के राष्ट्रीय एथलेटिक्स दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया में चयन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 08:10 PM (IST)
रुद्रपुर के दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया में चयन
रुद्रपुर के दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया में चयन

जासं, रुद्रपुर : राष्ट्रीय एथलेटिक्स दिव्यांग खिलाड़ी सत्य प्रकाश का स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया (साइ), बेंगलुरु में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर मेयर रामपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में सत्यप्रकाश को सम्मानित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभाएं लगातार देश-विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। पिछले दिनों पैरालिंपिक खिलाड़ी मनोज सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है। वहीं, शहर के उदीयमान खिलाड़ी सत्यप्रकाश भी प्रेरणास्त्रोत बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह बेंगलुरु में पदक अर्जित कर शहर का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर हरीश चौधरी, बबलू सागर सहित अन्य मौजूद थे।

---

400 व 800 मीटर दौड़ में महफूज रहे अव्वल

जासं, काशीपुर : खंड स्तरीय अंडर-21 बालक बालिकाओं के छह दिनी खेल महाकुंभ के समापन दिन बालक वर्ग की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, फुटबाल कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर दौड़ में कुनाल भारती, 400 व 800 मीटर में महफूज, 1500 में धर्मेंद्र व 3000 मीटर में अनमोल चंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रशांत कुमार, ऊंची कूद में अनमोल शर्मा, चक्का फेंक में समन्वय यादव, भाला फेंक में आकाश सैनी प्रथम रहे। वहीं कबड्डी में रेलवे जीपीएस एकेडमी ने जीत हासिल की।

इसी के साथ राम नगर रोड स्थित स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल, पंचायत व युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन हो गया।

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि ब्लाक स्तर पर चयनित प्रथम विजेता खिलाड़ी नौ नवंबर से आयोजित होने वाली जनपदीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर बीईओ आरएस नेगी, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य चेतन अरोरा, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार साहू, अरविद राव, संतोष मेहरोत्रा, यदुवीर सिंह चौहान, कौशलेश गुप्ता, राजवीर सिंह, सपना सतीश विश्नोई, अमित बाटला, राजेंद्र कुमार, अंजू यादव, प्रीति कौशिक, विष्णु कुवंर, कल्पना नौडियाल, नमिता पंत, शिवानी शर्मा व सौमित्र कुशवाह समेत अतिथि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी