सवरेंगी ग्राम चकरपुर की सड़कें

शहरी क्षेत्र की सीमा पर बसे गांव का विकास शहर की तर्ज पर होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:20 AM (IST)
सवरेंगी ग्राम चकरपुर की सड़कें
सवरेंगी ग्राम चकरपुर की सड़कें

संवाद सहयोगी, बाजपुर : शहरी क्षेत्र की सीमा पर बसे गांव का विकास शहर की तर्ज पर होना चाहिए। इसी का ध्यान रखते हुए जिला योजना से स्वीकृत करीब 54 लाख रुपये की लागत से ग्राम चकरपुर मुख्यमार्ग पर इंटरलॉकिग का काम बरसात से पूर्व करा दिया जाएगा। यह बातें सोमवार को कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने कहीं। वह यहां निर्माण कार्यो के शिलान्यास के लिए पहुंचे थे।

शिक्षा मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और कोई कमी होने पर उन्हें सूचित करने के लिए कहा। वहीं, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए वृहद शिविर लगाने के आदेश तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को दिया। गांव में राशन कार्डो की समस्या के निदान के लिए पूíत निरीक्षक को आदेशित किया। कहा कि ग्राम प्रधान के साथ बैठकर समस्या का समाधान कराएं। लेवड़ा नदी के पीचिग कार्य को तेजी से कराने व बरसात से पूर्व कार्य को अधिक से अधिक कराए जाने की भी बात कही। अरविंद पांडेय ने पेयजल कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने चकरपुर चौराहे पर कार्ययोजना का शिलान्यास किया, जिसमें पूर्व प्रधान अशोक कंबोज, सूरज जोशी, मंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी व अजीतपाल सिंह, बल्देव सिंह, मंजीत सिंह, ग्राम प्रधान मुनेष देवी, सुनील कुमार, नरेश शाह, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, बीईओ हवलदार प्रसाद, प्रेमा बिष्ट, करतार सिंह, चंद्रभान सैनी, विचित्र सिंह, अनिल कंबोज भी मौजूद रहे। आज होगा चकरपुर अंडरपास का टेंडर

अरविद पांडेय ने भरी सभा में ग्रामवासियों को खुशखबरी देते हुए कहा कि लंबे समय से अंडरपास बनने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व ही करीब ढ़ाई करोड़ रुपये राज्य सरकार से रेलवे को दिलवा दिए थे, लेकिन रेलवे की कार्यप्रणाली सभी जानते हैं। इस कारण विलंब हुआ है। 20 अप्रैल को टेंडर होने के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। कोरोना के चलते नहीं ले पा रहा हूं आशीर्वाद

शिक्षामंत्री ने कहा कि कोरोना से हम सबको सावधान रहना है। माताओं-बहनों से उनका दिली रिश्ता है और वह हमेशा माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेते आए हैं, लेकिन कोरोना की मजबूरी के चलते वह आशीर्वाद भी नहीं ले पा रहे हैं। सभी सावधानी बरतें। सरकार अपना प्रयास कर रही है, लेकिन हमारी भी बड़ी जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी