लौटा तिरंगे में लिपट देह जो उस वीर का..

काशीपुर में पुलवामा हमले में शहीद देश के अमर सपूतों की द्वितीय वर्षगांठ पर एक शाम पुलवामा के शहीदों के नाम गौरवशाली बलिदान दिवस पर भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM (IST)
लौटा तिरंगे में लिपट देह जो उस वीर का..
लौटा तिरंगे में लिपट देह जो उस वीर का..

जासं, काशीपुर: पुलवामा हमले में शहीद देश के अमर सपूतों की द्वितीय वर्षगांठ पर 'एक शाम पुलवामा के शहीदों के नाम गौरवशाली बलिदान दिवस पर भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने देशभक्ति की कविताएं सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी।

सोमवार को खड़कपुर देवीपुरा विध्यवासिनी कॉलोनी स्थित महिला एवं बाल सहायता समिति कार्यालय में काव्य गोष्ठी हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, शहीद मुकेश प्रजापति की धर्मपत्नी च्योत्सना सिंह, विक्रांत प्रजापति, समिति संरक्षक मुकेश ठाकुर, समिति अध्यक्ष सरोज ठाकुर और अनिल सारस्वत ने किया। शहीदों को पुष्प चक्र भी अíपत किए। काव्य संध्या के दौरान सर्वप्रथम अर्चना खन्ना एवं कल्पना खन्ना ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कवि अनुश्री भारद्वाज ने कहा 'लौटा तिरंगे में लिपट कर देह जो उस वीर का, अनुमान कर न पाओगे उस माता की तुम पीर का। अनिल सारस्वत ने कहा, 'तिरंगे में लिपट कर आज मेरा लाल आया है, तिरंगा न दिया झुकने शहादत देकर आया है। विवेक प्रजापति ने कहा, वक्त थोड़ा बिता के जाना तुम, शीश अपना झुका कर के आना तुम..से श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं, राम प्रसाद अनुरागी, सोमपाल प्रजापति, अंशिका जैन ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान शहीद मुकेश कुमार प्रजापति की धर्मपत्नी च्योत्सना सिंह को सम्मानित किया गया। काव्यांजलि की अध्यक्षता समिति संरक्षक मुकेश ठाकुर तथा संचालन अनिल सारस्वत ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष सरोज ठाकुर व अतिथियों ने कवियों को स्मृति चिह्न के रूप में तिरंगा का बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर वेद प्रकाश शुक्ला, कमलेश, गीता शर्मा, संजीव आनंद, अमरजीत, कविता रावत, मन्नू, महक, निशा, पलक, मनीषा, चहक, आचल, प्रकाश, रवि कुमार, हीरा, गुनगुन, सीमा बोरा, चंद्रा बोरा, अंकिता बोरा, रागिनी शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी