अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया राशन

गदरपुर में आग से जले घरों के पीड़ितों के लिए विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल ने राशन उपलब्ध कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:48 PM (IST)
अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया राशन
अग्नि पीड़ित परिवारों को दिया राशन

संसू, गदरपुर : आग से जले घरों के पीड़ितों के लिए विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल ने राशन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित पीड़ितों को एक साल तक चिकित्सा सेवा निश्शुल्क की जाएगी।

मंगलवार की रात ग्राम पिपलिया नंबर दो में अज्ञात कारणों के चलते आठ घरों में आग लगने से नकदी सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डा. आरके महाजन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पिपलिया नंबर दो पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराया। डा. महाजन ने कहा कि पीड़ित परिवारों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर दीपक, निशांत सिगल, अमित भांगड़ा, अनीता रानी, सुभाष मंडल, परवीर मंडल, प्रशांत मंडल, संजय मंडल, सुखदेव मंडल मौजूद थे। अग्निकांड से प्रभावितों को ग्रामीणों ने खाना खिलाया

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है। ग्रामीणों ने खाना पकाकर प्रभावितों को खिलाया। मंगलवार रात ग्राम पिपलिया नंबर 2 में आठ परिवारों के घर आग से जल गए थे। इनके रहने की कोई जगह नहीं थी। अग्निकांड से प्रभावित करीब 25 लोगों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है। अग्निकांड से प्रभावित परवीर मंडल, सुभाष मंडल, सुखदेव मंडल, संजय मंडल, प्रशांत मंडल, निमाई राय, अनीता का कहना था कि उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि घर कैसे बनेगा। कोरोना महामारी में काम ऐसे ही बंद चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी