प्राथमिक विद्यालय का 13 लाख बजट से होगा सुंदरीकरण

किच्छा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम का अब कायाकल्प होने वाला है। उसे संस्था द्वारा गोद लिए जाने के बाद 13 लाख की लागत से सुंदरीकरण कार्य होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:27 PM (IST)
प्राथमिक विद्यालय का 13 लाख बजट से होगा सुंदरीकरण
प्राथमिक विद्यालय का 13 लाख बजट से होगा सुंदरीकरण

जासं, किच्छा : प्राथमिक विद्यालय प्रथम का अब कायाकल्प होने वाली है। उसे संस्था द्वारा गोद लिए जाने के बाद 13 लाख की लागत से उसका सुंदरीकरण होगा। व्यापार मंडल ने भी सहभागिता करते हुए जन सहयोग से एकत्र की गई एक लाख की धनराशि का चेक सौंपा।

मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम को जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा गोद लिया गया। विद्यालय के सुंदरीकरण कार्य के शिलान्यास अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संस्था के प्रयास की सराहना की। कहा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने व्यापार मंडल का हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए टाइल्स बिछाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापार मंडल जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, संस्था के जोनल कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल नेगी, प्रधानाचार्य रंजना मिश्रा, विकास अग्रवाल, हाजी आफताब, सुमित अरोरा, दानिश इकबाल अहमद आदि मौजूद थे।

इधर सेंट मैरी कॉलेज नैनीताल में अध्ययनरत जसपुर की छात्रा मल्लिका ग्रोवर ने 12वीं आइसीएससी बोड परीक्षा में 91.25 फीसद अंक हासिल कर नाम रोशन किया। यहां पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी हरीश ग्रोवर की पुत्री मल्लिका ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं माता-पिता के आर्शीवाद को दिया। उसकी सफलता पर माता अंजू ग्रोवर समेत शैलेंद्र मोहन सिघल, डा. आरके सराफ, नीरज अग्रवाल, सौरभ गोयल, एसपी शर्मा, सौरभ गर्ग, पराग अग्रवाल, कनिका, अंजू, ईशान, आरुषि, सतीश कुमार, मुकेश रावल, कंचन रावल, लवीश रावल, कुश रावल, त्रिलोक अरोरा, विनोद कुमार, निशू अरोरा, मनी ग्रोवर ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी