खटीमा में काव्य पाठ से कवियों ने जमाया रंग

खटीमा में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना पेश कर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM (IST)
खटीमा में काव्य पाठ से  कवियों ने जमाया रंग
खटीमा में काव्य पाठ से कवियों ने जमाया रंग

संवाद सहयोगी, खटीमा : सीमांत में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचना पेश कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान कवि रामरतन यादव की पुस्तक काव्य ज्योति का विमोचन भी किया गया। साथ ही कवियों व साहित्यकारों को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आध्यात्मिक साहित्यिक काव्यधारा संस्था रामपुर उत्तर प्रदेश की ओर से राणा प्रताप इंटर कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईस्टर कारखाना के प्रबंधक अजय मेहता व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य वासुदेव आर्य थे। इनके साथ ही प्रबंधक गीताराम बंसल, डा. राज सक्सेना, हरीश जोशी, रामदत्त जोशी, अंजू भट्ट, आशा शैली, शिव कुमार चंदन ने भी कवि रामरतन यादव की पुस्तक काव्य ज्योति का विमोचन किया। सभी कवियों को काव्यधारा हिदी, काव्य रतन, स्मृति चिंह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए संस्था की ओर से पुष्पा जोशी प्राकाम्य, डॉ.थम्मल लाल वर्मा को काव्य धारा काव्य मनीषी सम्मान अंग वस्त्र एवं 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामकिशोर वर्मा, ओंकार सिंह, विवेक, शिव कुमार, डा. महेश मधुकर, उममेंद्र सक्सेना, डा. सिद्धेश्वर सिंह, डा. जगदीश कुमुंद, राधा तिवारी, डा. राज सक्सेना, डा. महेंद्र प्रताप पांडे, सुचिता, अजय श्रीवास्तव आदि ने अपने काव्य पाठ से खूब रंग जमाया। कार्यक्रम की अगुआई जितेंद्र कमल आनंद व संचालन लालकुआं के कवि सत्यपाल सिंह सजग ने किया। इस मौके पर दिनेश पांडे, वीरेंद्र सिंह, कैलाश पांडे, सतीश गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, सुरेंद्र यादव, ललित मित्तल, प्रवीण कंछल, राजाराम यादव, जगबीर सिंह, हेमंत भंडारी, डा. अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी