बाजपुर, सितारगंज में सड़कों, गलियों में गंदगी के ढेर

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बरसात के मौसम में बाजपुर व सितारगंज के शहरवासी गंदगी से परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:09 PM (IST)
बाजपुर, सितारगंज में सड़कों, गलियों में गंदगी के ढेर
बाजपुर, सितारगंज में सड़कों, गलियों में गंदगी के ढेर

जागरण संवाददाता, सितारगंज : सफाई कर्मियों की हड़ताल से बरसात के मौसम में शहरवासी गंदगी के कारण दुर्गंध के वातावरण में सांस लेने को मजबूर हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मी संघ और अखिल भारतीय वाल्मीकी विकास परिषद से संबद्ध सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। कोरोना की तीसरी वेव की आशंका के बीच शहर में गंदगी से लोग परेशान हैं।

देवभूमि उत्तराखंड सफाईकर्मी संघ के महामंत्री सुनील कुमार ने बताया कि संगठन 15 वर्ष से ठेका प्रथा के अंतर्गत काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग कर रहा है। वहीं, अखिल भारतीय वाल्मीकी विकास परिषद के नगराध्यक्ष विनय वाल्मीकि ने बताया कि तीन दिन से 32 कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार सफाई कर्मियों की बिल्कुल नहीं सुन रही है।

------------

वर्जन

मेरा पालिका से ट्रांसफर हो गया है। शनिवार को नए ईओ ने चार्ज ग्रहण कर लिया है। मेरे द्वारा सीएम के आगमन पर वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये शहर की सफाई कराई गई थी।

सरिता राणा, पूर्व अधिशासी अधिकारी सितारगंज

---

बाजपुर में बुलंद आवाज में नारेबाजी संस, बाजपुर : सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर आवाज बुलंद की।

रविवार को सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े हड़ताली कर्मचारी नगरपालिका परिसर पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर शाखाध्यक्ष सुरेश कुमार व महामंत्री मुकेश कुमार ने शासन स्तर पर दो बार वार्ता विफल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने जल्द मांगों का निस्तारण न होने की दशा में नगर क्षेत्र में काम कर रहे अन्य साथियों को भी आंदोलन में शामिल करने की चेतावनी दी। इस दौरान मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। मौके पर रग्घु, सुंदर, राजेश, उमेश कुमार, कृष्णावतार, मनोज, सुभाष, मुकेश, विशेष, राजीव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी