उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

संवाद सहयोगी, खटीमा : क्षेत्र में पारा दिन पर दिन चढ़ता ही जा रहा है। सूरज की तपिश एवं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 04:55 PM (IST)
उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग
उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

संवाद सहयोगी, खटीमा : क्षेत्र में पारा दिन पर दिन चढ़ता ही जा रहा है। सूरज की तपिश एवं उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को तापमान 35 डिग्री जा पहुंचा है। इस वजह से लोग घरों में कैद होक र रह गए।

मौसम से लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। पारा 35 डिग्री जा पहुंचा है। जिस वजह से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। जो लोग निकलते हैं वह अपने को कपड़ों से व छातों को ढके हुए दिखाई देते हैं। वहीं आसमान से भी दिन पर दिन आग और तेज बरसती जा रही है। जिस वजह से नगर के सभी मार्गों पर ठंडे पेयजल पदार्थो की मांग बढ़ गई है। थारू राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम वैधशाला प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मारा और चढ़ेगा। तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी