पर्यावरण बचाने को लोगों ने लिया संकल्प

रुद्रपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ वन व पर्यावरण से संबंधित समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:56 PM (IST)
पर्यावरण बचाने को लोगों ने लिया संकल्प
पर्यावरण बचाने को लोगों ने लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ वन व पर्यावरण से संबंधित समीक्षा की। उन्होंने पर्यावरणविद स्व. सुंदर लाल बहुगुणा को याद कर नमन करते हुए कहा कि उन्हें पूरा देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व उनके पर्यावरण प्रेम को लेकर उन्हें हमेशा याद करेगा। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाना ही होगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में जितने गांव हैं, गांव के आसपास के क्षेत्रों में जितने जल स्त्रोत हैं, राजस्व अभिलेखों में जिन जल स्त्रोतों का उल्लेख किया गया है, उन जल स्त्रोतों को एक वर्ष में पुनर्जीवित करना हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट का जो प्रस्ताव बनाएंगे, उसमें प्रत्येक विभाग क्लाइमेट चेंज को लेकर अपने विभागीय बजट में एक निश्चित धनराशि निर्धारित करें। इस मौके पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल आदि मौजूद थे।

इधर, विधायक राजकुमार ठुकराल ने राइजिग फाउंडेशन की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत प्रीत बिहार कालोनी स्थित पार्क में पौधारोपण किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि फाउंडेशन इस साल दो हजार से अधिक पौधे लगाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह सामंती,हरीश चौधरी, त्रिलोचन सिंह, जीसी परगाई, चंद्रकला राय,दीपा राय, पिकी तिवारी आदि मौजूद थे। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी के निदेशक व पंत विवि के कुलपति डा. ते•ा प्रताप ने तराई भवन में जैव प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक अधिकारी डा. सुमित पुरोहित ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर डा. मणींद्र मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

...........

बाजपुर में अनेक स्थानों पर हुआ पौधारोपण

संवाद सहयोगी, बाजपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक जगह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उत्तराखंड सहजयोग परिवार के तत्वावधान में पुलिस क्षेत्राधिकारी आवासीय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पौधारोपण की शुरूआत सीओ वंदना वर्मा ने की। इस मौके पर संस्था के प्रदेश कोआर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा, नगर समन्वयक पंकज सक्सेना, मनोज चौबे, पवन चुफाल आदि मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेशों पर बाजपुर तहसील के पराविधिक कार्यकर्ताओं ने सीओ आवास व पशु चिकित्सालय परिसर में 20 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता मो.सईद, जीवन जोशी, शशि गुप्ता आदि मौजूद थे। नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में हुए पौधारोपण में सभासद पति सिंह स्वरूप भारती, भगवंत सिंह म्यान, गणेश यादव, विवेक पांडेय, संजय रूहेला, डा.दीपक गुप्ता, सीताराम तिवारी, अरुण शर्मा मौजूद थे। नई आबादी चकरपुर रोड किनारे जीजीआइसी बाजपुर की एनएसएस प्रभारी परमजीत कौर सैनी, पर्यावरण प्रेमी डा.मंजुल जोशी, सरताज सैनी ने पौधारोपण किया। राइंका गजरौला में प्रधानाचार्य एसएन सिंह की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। बन्नाखेड़ा रेंज के गड़प्पू वन चौकी में किया विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र सिंह जलाल, समाजसेवक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, वन दरोगा जगदीश चंद्र पांडेय, शैलेंद्र चौहान, नवीन चंद्र आर्य, धर्मवीर सिंह, बीरबल नेगी, राम सिह मौजूद थे।

--------

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जासं, सितारगंज : पर्यावरण दिवस पर सिडकुल की ला ओपाला आरजी लिमिटेड कंपनी में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दुर्गेश मोहन, नीलेश गंगवार, उपदेश शर्मा, अमित राठी, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद थे। पारले एग्रो कंपनी परिसर में प्लांट के प्रबंधक पारस शर्मा, एचआर प्रबंधक भूपेश शर्मा, राकेश, पंकज, भूपेंद्र आदि ने पौधारोपण किया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति गंभीर होने का संदेश दिया। वरिष्ठ समाज सेवी महेश मित्तल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। इस मौके पर अभिषेक, प्रदीप प्रजापति, सतीश उपाध्याय, विनोद दुबे, आनंद जोशी, जितेंद्र, दीपक जोशी आदि मौजूद थे। शक्तिफार्म चौकी में प्रभारी संजीत यादव ने वृक्षारोपण किया। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया। संस्था सहप्रभारी गोविद देवनाथ, सचिव श्रीवास पाल, उपसचिव राकेश बैरागी, कोषाध्यक्ष शंकर चौधरी, चंदन सरकार, विजय चंद, रतनफार्म प्रभारी विश्वजीत मिस्त्री मौजूद थे।

-----------

व्यापारियों ने किया पौधारोपण

संसू, गदरपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लवली हुड़िया ने व्यापारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, कृष्ण लाल सुधा, रोबिन फुटेला, संदीप चावला, कृष्णलाल अनेजा, राहुल अनेजा, राहुल अनेजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी