वैक्सीन की पहली डोज न लगने पर भड़के लोग

रुद्रपुर में दो दिन से वैक्सीन की पहली डोज न लगने से 45 साल से अधिक उम्र के लोग आक्रोशित हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:27 PM (IST)
वैक्सीन की पहली डोज न लगने पर भड़के लोग
वैक्सीन की पहली डोज न लगने पर भड़के लोग

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दो दिन से वैक्सीन की पहली डोज न लगने से 45 साल से अधिक उम्र के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मेडिकल कालेज में हंगामा करने के बाद सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन न लगने से सिडकुल की कंपनियों में ड्यूटी करने से मना कर दिया गया है। इससे उन्हें आर्थिक रुप से नुकसान हो रहा है। वैक्सीन लगवाने की मांग की।

मेडिकल कालेज सहित कई केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। काफी संख्या में लोग गुरुवार को वैक्सीन लगवाने के लिए मेडिकल कालेज में काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी कंप्यूटर में दिक्कत होने से पंजीयन नहीं हो पा रहा है। इस पर लोग भड़क गए और उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दूसरी डोज लग रही है। जबकि पहली डोज लगवाने वालों के लिए कंप्यूटर खराब है। उन्होंने हंगामा करते हुए सीएमओ दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिडकुल की कंपनियों ने कहा है कि वैक्सीन लगवाकर आने पर काम करने दिया जाएगा। दो दिन से वैक्सीन न लगने से ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि जल्द पंजीयन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस पर सीएमओ डा. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने कंप्यूटर आपरेटर से बात कर पंजीयन शुरू कराया। इसके बाद वैक्सीन लगनी शुरू हुई। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर, गोविद सिंह, प्रकाश गोला, भुवन चंद्र जोशी, बनवारी लाल, साधना गुप्ता, भगवान सिंह, नवीन, मुन्नी, रमा, शीला मंडल, निखिल मंडल थे।

chat bot
आपका साथी