कांग्रेस नेता की पिटाई पर भड़के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया

रुद्रपुर में सीएम का विरोध करने पर कांग्रेस नेता पर लाठीचार्ज करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:16 AM (IST)
कांग्रेस नेता की पिटाई पर भड़के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया
कांग्रेस नेता की पिटाई पर भड़के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : काले गुब्बारे उड़ाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता नंदलाल पर लाठीचार्ज करने वाले उप निरीक्षक के खिलाफ कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि कार्रवाई न हुई तो डीजीपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

सोमवार को कांग्रेसी डीडी चौक पर एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इसका पता चलते ही एसएसआइ कुलदीप अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रुद्रपुर दौरा था। जिसका विरोध कांग्रेसियों ने किया। इस दौरान नैनीताल हाइवे पर शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेसी नेता नंदलाल ने समर्थकों के साथ काले रंग के गुब्बारे उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर वहां तैनात उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों ने नंदलाल पर लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले उप निरीक्षक को निलंबित करने की मांग की। संदीप चीमा, हिमांशु गावा, सौरभ चिलाना, विजय यादव, निशांत शाही, प्रांजल गावा, बाबू खान, शन्नी गावा, श्याम कोली, ओमकार, आशीष यादव, दिलीप अधिकारी, रामप्रसाद, विजय मंडल, नंद किशोर व रहीम अंसारी आदि मौजूद थे। कांग्रेस नेता की पिटाई के विरोध में पुतला दहन

रुद्रपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री के दौरे पर पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेता नंदलाल की पिटाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिनेशपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

बीती शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रुद्रपुर पर दौरे पर आए थे। इसी दौरे का कांग्रेसियों ने विरोध किया था, जिसमें कांग्रेसी नेता नंदलाल ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां भांजी थीं। इस पर सोमवार को नगर में तमाम कांग्रेसी एकत्र हुए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के पुतले के सामने जमकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पुलिस के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेसियों ने लाठी चार्ज का जमकर विरोध किया। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, तारक, वरुण कपूर, नारायण हालदार, आशुतोष राय, जगन्नाथ सरकार विकास सरकार, डॉ. जे एन सरकार, सुभाष सरकार, केके गाबा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी