खटीमा के चार केंद्रों में डंप मिला धान, कुछ पर तो तौल ही नहीं

ाटीमा में तहसीलदार युसूफ अली ने धान क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:22 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:22 AM (IST)
खटीमा के चार केंद्रों में डंप मिला धान, कुछ पर तो तौल ही नहीं
खटीमा के चार केंद्रों में डंप मिला धान, कुछ पर तो तौल ही नहीं

संवाद सहयोगी, खटीमा: तहसीलदार युसूफ अली ने धान क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। चार केद्रों पर 1264 क्विंटल धान डंप मिला। इसके अलावा कुछ केंद्रों पर तौल होते हुए नहीं मिली। साथ ही कुछ केंद्रों पर पंखा, पल्लेदार व माउस्चर मीटर भी उपलब्ध नहीं मिला। ऐसे में एक केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसे में तौल केंद्रों में हड़कंप की स्थिति रही।

सीमांत में किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 64 केंद्र स्थापित किए है। रविवार को तहसीलदार ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। बरी अंजनिया क्रय केंद्र पर 308 क्विंटल धान डंप मिला। इसके अलावा मझोला क्रय केंद्र पर 368 क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे डंप मिला। यहां तौल भी होते हुए नहीं मिली। केंद्र प्रभारी दीवान सिंह मेहता ने बताया कि मिलर्स उठान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तौल सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। पोलीगंज केंद्र पर पंखा व माउस्चर मीटर उपलब्ध नहीं था। यहां भी करीब 288 क्विंटल धान डंप पाया गया। इसके अलावा श्रीपुर बिछुवा केद्र पर सुबह से तौल नहीं होने की बात सामने आयी। यहां से भी 300 क्विंटल धान का उठान होना नहीं बताया गया। तहसीलदार अली ने वरिष्ठ विपरण अधिकारी जगदीश कालोनी को निर्देशित किया कि वह सभी आवंटित मिलों को धान क्रय केंद्रों से उठान को कहें। इसके अलावा केंद्रों पर सभी सामग्री व बारदाना उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

chat bot
आपका साथी