चार साल में ही उखड़ गया पचौरिया संपर्क मार्ग

खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से पचौरिया नई बस्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग चार साल में ही उखड़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:21 PM (IST)
चार साल में ही उखड़ गया पचौरिया संपर्क मार्ग
चार साल में ही उखड़ गया पचौरिया संपर्क मार्ग

संवाद सहयोगी, खटीमा : राष्ट्रीय राजमार्ग से पचौरिया नई बस्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग चार साल में ही उखड़ गया। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन हैं। जिनमें बारिश का पानी भरने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। इन गड्ढों में गिरकर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। लोनिवि की हीलाहवाली के चलते ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

खटीमा-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से पचौरिया नई बस्ती गांव की एक हजार की आबादी को जोड़ने वाले सपंर्क मार्ग का निर्माण चार साल पूर्व हुआ था। करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। वर्तमान में इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। कई स्थानों पर सड़क बडे़-बडे़ गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि जरा सी बारिश होने पर गड्ढे लबालब पानी से भर जाते हैं। ऐसी स्थिति में वहां से गुजरने वाले राहगीरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस जर्जर हाल सड़क पर कई बार दोपहिया चालक चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण इस समस्या को कई दफा लोनिवि व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कुटरी की पूर्व प्रधान जानकी जोशी, समाजसेवी मोहन जोशी, रमेश चंद, भुवन जोशी, सुभाष आदि ने मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन करन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी