आनलाइन धान खरीद बंद, भड़के किसान

बाजपुर में आनलाइन धान खरीद पोर्टल बंद होने से क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:57 PM (IST)
आनलाइन धान खरीद बंद, भड़के किसान
आनलाइन धान खरीद बंद, भड़के किसान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : आनलाइन धान खरीद पोर्टल बंद होने से क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है। इससे गुस्साए किसानों ने एसएमआइ विभाग के क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही धान खरीद की व्यवस्था जल्द शुरू न होने पर 10 दिसंबर को भगत सिंह चौक पर धान से लदी ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में बुधवार को किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित एसएमआइ के धान क्रय केंद्र पर मार्केटिग इंस्पेक्टर मोहन सिंह टोलिया का घेराव कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान की काफी उपज केंद्रों पर वाहनों में लदी हुई है। इसके बाद भी आनलाइन पोर्टल को बंद कर खरीद समाप्त कर दी गई है, जो न्यायसंगत नहीं है। पिछले वर्ष भी 30 जनवरी तक क्रय केंद्रों पर धान खरीद हुई थी। इस साल भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक केंद्रों का संचालन होना था। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही धान खरीद रोक दी गई है, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि पोर्टल खोलने के संबंध में अधिकारियों से वार्ता हुई है। उन्होंने दो दिन में फिर से खरीद प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया है। युवा किसान नेता इंदरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारी को नंबर के हिसाब से धान की खरीद करनी चाहिए थी। धरना प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा, युवा किसान नेता विक्की रंधावा, तेजेश्वर सिंह चीमा, हरप्रीत सिंह, गगन सरना, राणा रणजोत सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ काका नामधारी, हरभजन सिंह, रतन बाजवा, भाग सिंह, सर्वजीत सिंह, दर्शन लाल गोयल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी