वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

पड़ोसी देश नेपाल सीमा से सटे वनमहोलिया गांव में एक वृद्घ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:33 PM (IST)
वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

संवाद सहयोगी, खटीमा/काशीपुर : पड़ोसी देश नेपाल सीमा से सटे वनमहोलिया गांव में एक वृद्घ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पूर्व हुई मारपीट के चलते उनकी मौत हुई है।

वन महोलिया गांव के 60 वर्षीय रामवचन गांव में खेती किसानी करते थे। मृतक के पुत्र अशोक ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पिता खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को अचानक उनकी घर में ही मौत हो गई। मृतक के छह पुत्र व दो पुत्रियां है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने बताया कि मृतक के स्वजनों ने मारपीट की कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने मारपीट से मौत होने की बात कही है। जबकि शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। स्वजनों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इधर, काशीपुर में आइटीआइ थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर देवीपुरा निवासी राममूíत देवी पत्नी जितेंद्र सिंह की शादी नौ साल पहले हुई थी। उसका मायका रामपुर जिले के दढि़याल थाना क्षेत्र के गांव फत्तावाला में है। शुक्रवार की देर रात महिला की ससुराल में मौत हो गई। आइटीआइ थाना पुलिस को ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि विवाहिता ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतका के भाई मोहित कुमार का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत ससुरालियों ने बहन की हत्या की है। उसका जीजा एक इंटर कालेज में शिक्षक है। शादी के नौ साल के बाद भी कोई बच्चा न होने पर उसे आए दिन ताने दिए जाते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। थानाध्यक्ष आइटीआइ विद्याधर जोशी ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी