नहीं बनी बात, आज दिल्ली रवाना होंगे किसान

किसानों के 23 जनवरी को प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व एडीएम उत्तम सिंह चौहान व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:53 PM (IST)
नहीं बनी बात, आज दिल्ली रवाना होंगे किसान
नहीं बनी बात, आज दिल्ली रवाना होंगे किसान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : किसानों के 23 जनवरी को प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम उत्तम सिंह चौहान व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर किसानों ने कहा कि रैली स्थगित नहीं करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करेंगे।

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में आयोजित बैठक में प्रशासन ने एक साथ निकलने वाली ट्रैक्टर रैली को स्थगित करने व स्थानीय स्तर पर ही रैली निकालने की अपील की, लेकिन किसानों ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया गया कि यदि प्रशासन उनकी राह में व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा तो उनकी रैली शांति पूर्वक दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी। प्रशासन ने कहा कि एक साथ वाहनों के निकलने से यातायात बाधित होगा। ऐसे में किसान बीच का रास्ता निकालते हुए विभिन्न मार्गो से प्रस्थान करें। इस पर किसान नेताओं ने कहा कि आपस में विचार करने के बाद ही निर्णय लेंगे। बैठक में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, कुलविदर सिंह किदा, विक्रमजीत सिंह गिल, तेजेश्वर सिंह चीमा, अमित जोशी, प्रताप सिंह संधू, विश्वजीत सिंह बंटी, हरमीत सिंह नीटू, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोबर, जरनैल सिंह काली, एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय मौजूद थे।

..........

बैठक में उठा बीस गांवों का मामला

बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व एडीएम उत्तम सिंह चौहान के समक्ष बाजपुर की 20 गांवों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द इस मुद्दे को लेकर भी जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। जिस पर दोनों ही अधिकारियों ने किसानों से कहा कि इस मामले में शासन-प्रशासन का रूख सकारात्मक है। उम्मीद है कि इसमें प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी