बार्डर पर दोपहर दो बजे के बाद नहीं हो रही जांच

रुद्रपुर से सटे रामपुर बार्डर पर दोपहर दो बजे के बाद जिम्मेदार आने वालों की नहीं कर रहे कारोना जांच।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:24 PM (IST)
बार्डर पर दोपहर दो बजे के बाद नहीं हो रही जांच
बार्डर पर दोपहर दो बजे के बाद नहीं हो रही जांच

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए बार्डर पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। सिर्फ दो पीआरडी जवानों के भरोसे हो रही जांच में कर्मचारियों की कमी भी मुसीबत साबित हो रही है। सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक ही जांच का कार्य किया जा रहा है।

रामपुर बार्डर पर दिल्ली, मुरादाबाद आदि जगहों से आने वाली बसों पर सवार यात्रियों की कोरोना जांच का कार्य किया जा रहा है। बस रोक कर यात्रियों को जांच के लिए बुलाया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों ने बताया कि हाथ देने के बाद भी कई बार वाहन चालक नहीं रुकते हैं। कई चालक रोकने के बाद अनावश्यक रूप से उलझ रहे हैं। दोपहर दो बजे तक जांच के बाद पीआरडी जवानों की ड्यूटी का समय खत्म हो जाता है। इसी के साथ बार्डर पर जांच का कार्य भी बंद कर दिया जा रहा है। अपराह्न दो बजे के बाद आने वाले लोगों को जांच की प्रक्रिया से नहीं गुजरना है। ऐसे में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण पर कैसे अंकुश लगेगा।

--वर्जन---

सिर्फ रैंडम सैंपलिंग के हैं आदेश

जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार्डर से दिन भर में हजारों लोग सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन शासन से सिर्फ रैंडम सैंपलिग के आदेश हैं। जिसमें सिर्फ कुछ लोगों की ही जांच की जा रही है। बताया कि शाम के समय स्टाफ नहीं होने से भी कार्य प्रभावित हो रहा है। सभी की जांच के लिए पर्याप्त सुविधा भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी