बरहैनी में भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारी, गंभीर

बाजपुर में नई सड़क बरहैनी चौराहे के पास शनिवार रात मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:15 AM (IST)
बरहैनी में भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारी, गंभीर
बरहैनी में भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारी, गंभीर

संवाद सहयोगी, बाजपुर : नई सड़क बरहैनी चौराहे के पास शनिवार रात मामूली बात पर एक युवक ने भाजपा नेता के भतीजे को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घायल युवक भाजपा नेता डीके जोशी का भतीजा है।

हरिपुरा निवासी बरहैनी व्यापार मंडल महामंत्री कामेश जोशी पुत्र स्व. हरीश जोशी शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नई सड़क बरहैनी चौराहे के निकट हेयर सैलून की दुकान पर गए थे। वहां किसी बात को लेकर हजीरा भस्सूवाला निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र दारा सिंह से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली कमलेश के पैर में लगी। हादसे के बाद आरोपित भाग गया। कामेश को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल ले गए हैैं। सूचना पर चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह कोतवाल एनबी भट्ट ने भी आसपास के व्यापारियों से पूछताछ की। कामेश के तहेरे भाई अनुराग जोशी ने बरहैनी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा है कि उनका चचेरा भाई कामेश विवाह समारोह में जा रहा था, तभी आरिफ सैलून की दुकान पर सोनू ने पीछे से गोली चला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित के पिता व सैलून संचालक आरिफ को पूछताछ के लिए उठाया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बाजपुर : सैलून के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। फुटेज में कामेश को गोली मारने की घटना के बाद लोग आरोपित सोनू को पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी मगर आरोपित हाथ नहीं लगा। बरहैनी चौराहा पर लगता है डर

बाजपुर : नई सड़क बरहैनी चौराहा के आसपास आए दिन कोई न कोई घटना प्रकाश में आती है। आसपास रह रहे परिवार वारदातों को लेकर हमेशा आशंकित रहते हैं। लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी