हवा में कोरोना को फैलने से रोकेगी नगर पालिका

किच्छा/रुद्रपुर कोरोना वायरस को हवा में फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका ने नई पहल शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 05:32 PM (IST)
हवा में कोरोना को फैलने से रोकेगी नगर पालिका
हवा में कोरोना को फैलने से रोकेगी नगर पालिका

जागरण टीम, किच्छा/रुद्रपुर : कोरोना वायरस को हवा में फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका ने नई पहल शुरू की है। नगर पालिका ने स्काई लिफ्ट के माध्यम से सैनिटाइजर करवाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका लगातार नगर को सुरक्षित रखने के लिए सैनिटाइज करा रही है।

कोरोना वायरस के हवा में फैलने की बात सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने स्प्रे को हवा में करवाने की योजना पर काम शुरू किया। इसके लिए नगर पालिका के पास पहले से ही मौजूद स्ट्रीट लाइट बदलने के लिए काम आने वाली स्काई लिफ्ट का प्रयोग शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा हवा में स्प्रे संभव न हो पाने के कारण इस पहल का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। नगर पालिका कर्मी नगर में प्रतिदिन लाकडाउन के बाद स्काई लिफ्ट के माध्यम से स्प्रे कर रहे हैं, जिससे नगर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ने बताया नगर पालिका कर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नगर निगम सैनिटाइज करने में जुटा

जासं, रुद्रपुर : कोरोना की चेन तोड़ने को नगर निगम सैनिटाइज करा रहा है। इसके लिए रैपिड एक्शन टीम बनाई गई है। मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त रिकू बिष्ट के निर्देश पर शहर के कई वार्डो में सैनिटाइजेशन किया गया। टीम सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सभी वार्डो में व्यापक स्तर पर सैनिटाइज कर रही है। पर्यावरण मित्र टैंकर मशीनों के साथ ही पिट्ठू मशीनों से सैनिटाइज कर रहे हैं।

टीम प्रभारी सैनिटरी इंस्पेक्टर बीसी रिखाडी की देखरेख में बुधवार को वार्ड एक फुलसुंगा फुलसुंगी, वार्ड तीन ट्रांजिट कैंप, वार्ड 16 बगवाड़ा, वार्ड 26 मॉडल कालोनी सिर गोटिया, वार्ड 28 मुख्य बाजार सुभाष कॉलोनी, वार्ड 31 एलाइंस मलिक कॉलोनी, वार्ड 33 सिंह कॉलोनी शांति विहार कॉलोनी, वार्ड 39 आवास विकास जगतपुरा स्प्रे टैंकर से सैनिटाइज किया गया। सभी वार्डो के सफाई नायकों को दो-दो पिट्टू मशीन दी गई हैं, जिससे वह अपने वार्डो में सैनिटाइज करते रहेंगे। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए बनी टीमें सभी 40 वार्डों में युद्ध स्तर पर सैनिटाइज कर रही हैं। लोग गाइडलाइन का पालन करें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

chat bot
आपका साथी