पर्वतारोहियों ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन

रुद्रपुर में एवरेस्ट की ऊंची चोटियों को फतह करने वाले पर्वतारोहियों की चार सदस्यीय टीम ने अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज के बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:44 PM (IST)
पर्वतारोहियों ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन
पर्वतारोहियों ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : एवरेस्ट की ऊंची चोटियों को फतह करने वाले पर्वतारोहियों की चार सदस्यीय टीम ने अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज के बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्रों को देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।

अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर में मंगलवार को विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे तेज गति से चढ़ाई करने वाले चार सदस्यीय दल ने विद्यालय के छात्रों को देश हित में आगे आने का आह्वान किया। ये पर्वतारोही अवध बिहारी, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप तथा चंदन कुमार ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे तेज गति से विजय प्राप्त कर तिरंगा झंडा फहराया था। इसके साथ साथ विश्व के 11 देशों की पैदल यात्रा चार लाख 20 हजार किलोमीटर पूरी कर पहुंचे दल ने छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि देश हित में आगे आकर समाज उपयोगी कार्य करें। पौधे लगाएं, यातायात के नियमों का पालन कर, स्वच्छता तथा साफ-सफाई के द्वारा भी देश की सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने पर्वतारोहियों के इस दल का स्वागत किया तथा छात्रों को उनके कार्यों से कुछ सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए साहसिक खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रपति बिद, गिरीश शर्मा, कुलदीप कुमार गहलोत, आरपी सिंह, गोविद सिंह बिष्ट, सीपी यादव, एसएस पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक तथा कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी