विधायक राणा ने किया 900 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास

विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सीमांत में विकास का पहिया नहीं रुकने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा में सभी विकास कार्यो को धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने 900 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:33 PM (IST)
विधायक राणा ने किया 900 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास
विधायक राणा ने किया 900 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास

संवाद सहयोगी, खटीमा: विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि सीमांत में विकास का पहिया नहीं रुकने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा में सभी विकास कार्यो को धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने 900 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास किया।

विधायक राणा शुक्रवार को सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला पहुंचे। जहां उन्हाेंने सीएम धामी की घोषणा में शामिल मुख्य मार्ग से देवभूमि कालोनी को जोड़ने वाली 900 मीटर टाइल्स रोड का विधिवत शिलान्यास किया। इस रोड का निर्माण 74.66 लाख की लागत से किया जाएगा। उन्होंने मोहल्लेवासियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही संबंधित ठेकेदार को भी गुणवत्ता के साथ समयबद्घ तरीके से कार्य को पूरा करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, सभासद विमला बिष्ट, अंजू देवी, जानकी पांडे, गंगा दत्त, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, देव सिंह खनका, नारायण दत्त जोशी, भुवन गहतोड़ी, सावत्री बगौली, पुष्पा बिष्ट, रीता सुतेड़ी, अर्चना बिष्ट आदि मौजूद थे। विधायक चीमा ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए

जासं, काशीपुर : विधायक हरभजन सिंह चीमा ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चेक वितरण किए। सैनिक कालोनी निवासी मंजीत कौर एवं अल्लीखां निवासी सोफिया खान को बेटी की शादी के लिए दस/दस हजार रुपये और उज्जैन निवासी अशोक कुमार की पत्नी के उपचार के लिए पच्चीस हजार रुपये के चेक वितरण किया। विधायक ने कहा कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करते आए हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोशिश रहती है कि जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले।

chat bot
आपका साथी