कांग्रेस में आए लोगों का विधायक चौहान ने किया स्वागत

विधायक आदेश चौहान ने दूसरी पाíटयों की सदस्यता छोड़कर आए 100 से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:17 PM (IST)
कांग्रेस में आए लोगों का विधायक चौहान ने किया स्वागत
कांग्रेस में आए लोगों का विधायक चौहान ने किया स्वागत

संसू, जसपुर : विधायक आदेश चौहान ने दूसरी पाíटयों की सदस्यता छोड़कर आए 100 से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर सभी ने कांग्रेस को मजबूत कर मिशन 2022 फतह करने का संकल्प लिया। विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। जिससे आम आदमी का जीवन यापन करना दुश्वार हो गया है। हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार फेल हो गई है। उन्होंने जसपुर क्षेत्र के विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आएगी। इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार, सुखदेव सिंह, गजेंद्र चौहान, मुशर्रफ हुसैन, इफतियार बबलू, नईम प्रधान, आफताब अंसारी, हिमांशु नंबरदार, सर्वेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

जवाहरनगर को नगर पंचायत नगला में शामिल नहीं करने की मांग करना कांग्रेस नेता समेत छह लोगों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने उनके खिलाफ गांव में आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रविवार को जवाहरनगर निवासी कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय गांव के ही प्रकाश मनराल, प्रताप पपोला, ओम जोशी, संजय पटवाल और ललित चंद्र कांडपाल के साथ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मिले और शिकायती पत्र सौंपा। उनका कहना था कि ग्राम जवाहरनगर को नगर पंचायत नगला में शामिल न करने की मांग को लेकर वह 16 मार्च 2021 को डीएम से मिले थे। इस पर जिलाधिकारी ने 18 मार्च को गठित कमेटी के समक्ष सहमति और असहमति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उन्होंने कमेटी को जवाहनगर को नगर पंचायत नगला में शामिल न करने के लिए लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी। जिससे कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे। फलस्वरूप शनिवार को उन्होंने गांव के कई स्थानों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। सूचना पर पुलिस ने जानकारी लेकर पोस्टर हटाए। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी