मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

पदोन्नति आदि मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों का सीईओ दफतर पर आमरण-अनशन शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 12:04 AM (IST)
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

जागरण टीम, रुद्रपुर/दिनेशपुर : पदोन्नति आदि मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों का सीईओ दफ्तर पर आमरण-अनशन शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया की विसंगतियां दूर करने की मांग की जा रही हैं, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने सरकार पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। अनशन करने वालों में मंडल सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, सौरभ चंद्र, पंकज जोशी, हरजीत सिंह व रविद पांडेय, प्रमोद पांडेय, गिरीश चंद्र सुयाल, ललित चंद्र पाठक, जीएस गड़िया, नवल ओली शामिल थे। दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन

संसू, दिनेशपुर : जबरन भूमि पर हल जोतने के मामले में पीड़ित ने लोगों के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

काठगोदाम नैनीताल निवासी दिव्यांग तिलक सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने लोगों के साथ गुरुवार को थाने में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह खटोला, मदनापुर गांव के पास पांच बीघा जमीन खरीदी थी। पैमाइश कर पिलर भी लगा दिए हैं। गांव के एक व्यक्ति ने पिलर को तोड़ कर जमीन जोत दी। जब व्यक्ति से बात की तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए उक्त भूखंड को अपना बताया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोगों ने शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, सुनीता ठाकुर, शांति देवी, हरीश धामी, सरस्वती देवी, जागन सिंह, उमा देवी, दतिया, विटिका मंडल, किशोर मंडल, सुखचैन हालदार, कल्याणी देवी, दिनों घोष, वीना देवी, शिखा देवी, कामना देवी, शांति राणा थे।

chat bot
आपका साथी