बाजपुर से विवाहिता तो रुद्रपुर से हल्द्वानी का युवक लापता

बाजपुर में घर से बाजार गई महिला रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। रुद्रपुर से भी हल्द्वानी का युवक लापता।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:20 AM (IST)
बाजपुर से विवाहिता तो रुद्रपुर से हल्द्वानी का युवक लापता
बाजपुर से विवाहिता तो रुद्रपुर से हल्द्वानी का युवक लापता

जागरण टीम, बाजपुर /रुद्रपुर: घर से बाजार गई महिला रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित पति पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में गुमशुदगी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

ग्राम उझियानी जंगल निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी 19 जनवरी को घर से बाजार जाने की बात कहकर गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। जान-पहचान व रिश्तेदारियों में उसकी काफी ढूंढ-खोज की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है। शादी में गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

रुद्रपुर: दोस्त की शादी में हल्द्वानी जाने की बात कहकर निकला युवक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी, मुखानी, चौसला निवासी भूपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र राजेंद्र बिष्ट सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। वह हंस बिहार रुद्रपुर में किराये पर रहता है। 16 फरवरी को उसके पुत्र की काल आई और कहा कि वह अपने दोस्त की शादी में पिथौरागढ़ जा रहा है। तीन दिन बीतने के बाद जब उससे संपर्क किया गया तो नंबर बंद मिला। इस पर उन्होंने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। भूपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी