काशीपुर में खिड़की से लटका मिला विवाहिता का शव

काशीपुर में कूर्मांचल कॉलोनी के एक घर में मंगलवार सुबह विवाहिता का खिड़की से लटका मिला शव।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 03:37 AM (IST)
काशीपुर में खिड़की से लटका मिला विवाहिता का शव
काशीपुर में खिड़की से लटका मिला विवाहिता का शव

जागरण संववादता, काशीपुर: कूर्मांचल कॉलोनी के एक घर में मंगलवार सुबह विवाहिता का खिड़की में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर घटना की हर एंगल से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कूमरंचल कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी महेश्वर सिंह पुत्र मोहन सिंह मूल निवासी ग्राम सिलाटी जिला बागेश्वर अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ किराए के एक कमरे में रहते हैं। मंगलवार सुबह सात बजे जब वह उठे तो अपनी पत्नी च्योति की लाश खिड़की से लटकी हुई देखी। मृतका के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था।

महेश्वर ने फोन पर अपने जीजा लाल सिंह बोरा को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने महेश्वर से पूछताछ की। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का केस मानकर चल रही है। हालांकि छानबीन हर एंगल से की जा रही है। सीओ मनोज ठाकुर ने भी घटनास्थल पर आकर पड़ताल की। दोनों की शादी 14 साल पूर्व हुई थी। विवाह के 10 साल बाद उनके जुड़वा बालक मानित व बालिका माही हैं। एक ही कमरे में सोया था पूरा परिवार

एक बात पुलिस व आसपास रहने वाले लोगों के गले भी नहीं उतर रही है कि आखिर एक ही कमरे में जब पूरा परिवार सोया था तो किसी को यह भनक तक नहीं लगी की महिला आत्महत्या कर रही है। एक ही कमरे में सो रहे पति को आखिर आहट तक नहीं मिली की उसकी पत्नी जान दे रही है। पति महेश्वर को इसकी जानकारी सुबह उठने पर हुई, जिसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने बहनोई को दी। सोमवार की देर रात वह अपने बहनोई के घर से ही लौटा भी, जिसकी पुष्टि वह खुद कर रहा है। सभी बातें सामान्य थीं। ऐसे में आत्महत्या की क्या वजह रही होगी, यह किसी के गले नहीं उतर रही है। खिड़की से कैसे लगाया फंदा

दो जुड़वा बच्चों की मां अपने बच्चों को लेकर बेहद संजीदा थी। मोहल्ले के लोगों को कहना है कि महिला अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखती थी। इसी बीच मंगलवार सुबह मोहल्ले में घटना की जानकारी होने पर सभी सकते में रह गए। महिला का शव खिड़की से फंदे से लटकता मिला है। खिड़की में बने फंदे और जमीन के बीच की हाइट पांच फीट से ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में पुलिस इन तमाम सवालों का जवाब ढूंढने में लग गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि हत्या या आत्महत्या को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

chat bot
आपका साथी