ऊधमसिंह नगर आ रहा कैंटर मंजूर गढ़ी में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; 32 घायल

कार सेवकों को लेकर ऊधमसिंह नगर आ रहा एक कैंटर अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गर्इ।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 04:47 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर आ रहा कैंटर मंजूर गढ़ी में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; 32 घायल
ऊधमसिंह नगर आ रहा कैंटर मंजूर गढ़ी में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; 32 घायल

बाजपुर, [जेएनएन]: कार सेवकों को लेकर ऊधमसिंह नगर आ रहा एक कैंटर अलीगढ़ के मंजूर गढ़ी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गर्इ। जबकि, 32 लोग  घायल हुए हैं।  

दरअसल, पिछले दिनों ऊधमसिंनगर जिले के साथ ही बिलासपुर के नवावगंज गुरुद्वारा साहिब से कार सेवा प्रमुख के मार्गदर्शन में संगत महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब दर्शन और सेवा करने गई थी। बुधवार को कार सेवक वापस ऊधमसिंह नगर लौट रहे थे तो कैंटर अचानक अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र के गांव मंजूर गढ़ी स्थित एक मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। कैंटर सवार कुंलवंत सिंह निवासी तोता बैरिया और  बलकार सिंह कासमगंज बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 32 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: पुश्ता ढहने से मिनी बस खाई में गिरी, दो की मौत; 30 घायल

यह भी पढ़ें: नाले के तेज बहाव में बही कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; एक घायल

यह भी पढ़ें: बाजार से घर लौट रही मां-बेटी की बस ने कुचलकर मौत

chat bot
आपका साथी