मंडी समिति सचिव और कनिष्ठ सहायक पर मुकदमा

जागरण संवाददाता किच्छा कुछ समय पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति किच्छा की मंडी सहायक से विवाद के मामले में केस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:53 PM (IST)
मंडी समिति सचिव और कनिष्ठ सहायक पर मुकदमा
मंडी समिति सचिव और कनिष्ठ सहायक पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, किच्छा : कुछ समय पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति किच्छा की मंडी सहायक से मंडी समिति सचिव और कनिष्ठ सहायक ने अभद्रता व मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मंडी समिति सचिव और कनिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्ज रिपोर्ट में कृषि उत्पादन मंडी समिति की मंडी सहायक हेमलता पांडे ने कहा था कि वह मूलरूप से हल्द्वानी की रहने वाली हैं। मंडी समिति के सचिव विनोद कुमार लोहनी उस पर गंदी नजर रखते हैं और आपत्तिजनक इशारे करते हैं जिसे वह अक्सर नजर अंदाज कर देती थीं। इस बीच एक अन्य महिला कर्मचारी स्थानांतरित होकर यहां आ गई। मंडी सचिव उससे भी अनुचित व्यवहार करने लगे। कुछ समय पहले उनकेएक रिश्तेदार बीमार हो गए थे। अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लेकर मंडी समिति सचिव विनोद कुमार के पास गई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उससे अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर वहां मौजूद कनिष्ठ सहायक प्रज्ञा उपाध्याय ने मंडी समिति सचिव का पक्ष लेते हुए उससे गाली गलौज और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई थीं। बीच बचाव करने आई मंडी निरीक्षक से भी मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मंडी समिति सचिव विनोद कुमार और कनिष्ठ सहायक प्रज्ञा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

...........

मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसमें उसे दोषी पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए सारा षड़यंत्र रचा गया है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

-विनोद कुमार लोहनी, सचिव मंडी समिति, किच्छा

chat bot
आपका साथी